ऋषिकेश

आधुनिक भारत के शिल्पी थे पूर्व पीएम राजीव गांधी

कांग्रेसजनों ने पुण्यतिथि पर स्व. राजीव गांधी को श्रद्धांजलि किया याद

Rishikesh News: ऋषिकेश। कांग्रेसजनों ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत की नींव रखने का श्रेय राजीव गांधी को जाता है। मगर आज विपक्ष अनर्गल बयानों के जरिए उनकी छवि को धूमिल कर रहा है, जो कि शर्मनाक है।

नगर निगम स्थित राजीव गांधी पार्क में जुटे कांग्रेसजनों ने शनिवार को उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक सोच व दूरदर्शिता से देश को एक नई दिशा देने का कार्य किया। राष्ट्रहित उनके चिंतन के केन्द्र में था। उन्होंने बेहद कम समय में अपनी अनूठी छाप छोड़ी। लेकिन आज विपक्ष द्वेषपूर्ण भावना के साथ अनर्गल प्रलाप कर रहा है। कहा कि उनके कार्यों को कभी नहीं भुलाया नहीं जा सकता है।

प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा व महानगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि राजीव गांधी में सादगी और दृढ़ता के आदर्श का समावेश था। आज मोबाइल क्रांति, पंचायती राज सहित अनेक ऐसे कार्य हैं जो कि नए भारत में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।

इस अवसर पर अरविन्द जैन, मदन नागपाल, सतीश शर्मा, प्रदीप जैन, राकेश मिया, राधा रमोला, देवेन्द्र प्रजापति, पार्षद मधु मिश्रा, विजयलक्ष्मी शर्मा, जगत नेगी, भगवान सिंह, विजय पाल रावत, प्यारेलाल जुगरान, संजय शर्मा, धर्मेंद्र गुलियाल, जतिन जाटव, सुमित त्यागी, रामकुमार भतालिये, अशोक शर्मा, जयपाल सिंह बिट्टू, गौरव यादव, दीपक भारद्वाज, अशोक शर्मा, प्रवीण जाटव, बृज बहुगुणा, हिमांशु जाटव, इमरान सैफी, हरिओम, राजू मारवाह, सावित्री देवी, सूरज विश्नोई, जगजीत सिंह, कार्तिक, आशीष आदि आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button