ऋषिकेश
मंदिर जीर्णोद्धार के लिए ₹10 लाख देने की घोषणा

ऋषिकेश, 29 अगस्त। गीतानगर में जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने मृत्युंजय महादेव मंदिर जीणोद्धार के लिए विधायक निधि से ₹10 लाख देने की घोषणा की।
ज्नता मिलन कार्यक्रम से पूर्व विधायक अग्रवाल ने मंदिर में जलाभिषेक किया। इसके बाद कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जनता से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।
क्षेत्रीय पार्षद दिनेश रावत ने कहा कि विधायक अग्रवाल के नेतृत्व में गीतानगर क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का विकास हुआ है। मौके पर मंदिर समिति अध्यक्ष केके शर्मा, संरक्षक प्रमोद कुमार, सदस्य सरबजीत यादव, प्रदीप गोयल, सत्यप्रकाश जुगलान, आवेश नेगी, हेमा नैनवाल, सुनील उनियाल, विपिन रावत, विजय जुगलान, मयंक पाण्डे, महेंद्र पंवार, बलबीर नेगी आदि मौजूद रहे।



