उत्तराखंडसियासत

कांग्रेसजनो ने लिया भाजपा को विदा करने का संकल्प

गुमानीवाला में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष और किसान पंचायत के श्यामपुर ब्लॉक अध्यक्ष का स्वागत

शिखर हिमालय डेस्क
ऋषिकेश। गुमानीवाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसान कांग्रेस के नवनियुक्त ज़िलाध्यक्ष उत्तम सिंह और पंचायती राज संगठन के श्यामपुर ब्लॉक अध्यक्ष शम्भू शंकर का स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने ऋषिकेश से भाजपा को विदा करने का संकल्प जताया।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा में 14 वर्षों में विकास की जगह सिर्फ कोरी घोषणाएं हुई हैं। इस अंतराल में युवाओं, व्यापारियों, किसानों, ग्रामीणों किसी के हित में भी कोई योजना नहीं बनाई गई है। दावा किया कि लोग अब भाजपा को विदा करने का मन बना चुके हैं। जनता इसबार परिवर्तन कर कांग्रेस के पक्ष में है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में नए पदाधिकारियों पर संगठन को और भी मजबूत करने की जिम्मेदारी है। वरिष्ठ कांग्रेसजनों को भी अब आगे आने की जरूरत है। भाजपा को करारा जवाब देने के लिए नए लोगां को भी कांग्रेस से जोड़ना होगा।

इसबीच कार्यक्रम में नवनियुक्त ज़िलाध्यक्ष उत्तम सिंह ने पार्टी संगठन की मजबूती के लिए काम करने का संकल्प जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उमेद सिंह ने की।

मौके पर पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, डा० के०एस० राणा, एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला, प्रदेश महासचिव महासचिव राजपाल खरोला, प्रदेश सचिव मनोज गुसाईं, शोभा भट्ट, राजेंद्र सिंह, राजेन्द्र गैरोला, ब्लॉक अध्यक्ष युकां मनीष व्यास, रवि, राजेन्द्र सिंह, सूरज थापा, अशोक थापा, विनोद मिश्रवाण, देवेंद्र बेलवाल, विनोद पोखरियाल, विकाश, सुरेश, विजय सिंह रावत, इकराम, बचन लाल, सुंदर पैन्यूली आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button