उत्तराखंडचुनाव

पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर जुटाएं सभी सुविधाएं

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विस चुनाव की तैयारियों की समीक्षा

देहरादून, 24 सितम्बर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने जिलाधिकारियों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारियों को आयोग की गाइडलाइन और इलेक्शन प्लानर के अनुसार चरणबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए आयोजित बैठक में सीईओ ने सभी मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर भवन की स्थिति, बिजली, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही डीईओ, आरओ और स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर का आयोग की निर्धारित तिथियों के अनुसार प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी जिलों को स्वीप प्लान तैयार करने को कहा। बताया कि अगले महीने आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों का उत्तराखंड दौरा प्रस्तावित है, जिसमें जिलाधिकारियों के साथ चुनाव तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।

बैठक में एसआईआर अभियान की प्रगति की भी जानकारी ली गई। मौकेपर उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button