पौड़ी गढ़वालविविध

Pauri: 500 किशोरियों को बांटे सैनिटरी नैपकिन

पौड़ी। अंतर्राष्ट्रीय मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से जनपद के विकासखंडों में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत किशोरियों और महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन, व्यक्तिगत स्वच्छता और प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

अभियान के दौरान विभाग ने 500 से अधिक किशोरियों को निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन वितरित किए। साथ ही सैनिटरी नैपकिन के सुरक्षित उपयोग, उचित निस्तारण और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल ने कहा कि विभाग द्वारा शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें स्थापित कराई जा रही हैं, ताकि महिलाओं और किशोरियों को आवश्यक सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button