ऋषिकेश

डॉ. थपलियाल की उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी

ऋषिकेश। श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के शिक्षक डॉ. सुनील दत्त थपलियाल के नैनीताल में राज्यपाल के हाथों सम्मानित होने पर विद्यालय परिवार ने हर्ष जताया। थपलियाल को यह सम्मान उत्कृष्ट मंच संचालन शैली के लिए दिया गया है।

नैनीताल स्थित लोक भवन में आयोजित एक शाम सैनिकों के नाम कार्यक्रम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने जहां देश की सुरक्षा में बहादुरी के लिए सैनिकों का सम्मानित किया गया, वहीं वर्षों से साहित्यिक, सामाजिक, शैक्षणिक और अन्य कार्यक्रमों में उद्घोषक की भूमिका निभाने वाले डॉ. सुनील दत्त थपलियाल को भी नवाजा गया।

प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी में कहा, डॉ. सुनील दत्त थपलियाल ने विद्यालय का नाम रोशन किया है। थपलियाल की उपलब्धि पर वरिष्ठ प्रवक्ता लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह, रंजन अंथवाल के अलावा अन्य शिक्षकों ने भी खुशी जताई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button