मुनिकीरेती नगर पालिका का 1000 पौधे रोपने का संकल्प

मुनिकीरेती/ऋषिकेश। नगर पालिका मुनिकीरेती-ढालवाला की ओर से पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित हरेला पर्व पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए।
बुधवार को पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण के नेतृत्व में पालिका सभासदों, कार्मिकों, स्थानीय जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासियों ने चौदहबीघा नया पुल के पास पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया। इसके बाद वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ और पेड़ लगाओ हरियाली बढ़ाओ के स्लोगन के साथ मित्र विहार, सुमन मार्ग, रेलवे मार्ग, वार्ड 11 शिव मंदिर के पास और भजनगढ़ में पौधरोपण किया।
पालिकध्यक्ष बिजल्वाण ने बताया कि निकाय द्वारा 1000 पौधे रोपने का संकल्प लिया गया है। यह पर्व पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है, जिससे भावी पीढ़ियों को स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण मिलेगा। उन्होंने अभियान से जुड़े लोगों को घरों में लगाने के लिए भी पौधे भेंट किए।
मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मनोज द्विवेदी, शिवमूर्ति कंडवाल, सभासद स्वाति पोखरियाल, रेखा पैन्यूली, अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी, सेवानिवृत्व पेशनर्स संगठन के सदस्य, मनीष डिमरी, सुरेन्द्र सिंह भंडारी, अरविन्द नेगी, सचिन पैन्यूली, अजय रमोला, प्रमिला बिजल्वाण, प्रभारी सफाई निरीक्षक कैलाश चन्द्र सेमवाल, लिपिक संजय भंडारी, अनुज, रंजन कंडारी, सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण आदि मौजूद थे।