चौदहबीघा में ₹63.92 लाख की लागत से बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी
मंत्री सुबोध उनियाल ने किया ₹99.55 लाख दो योजनाओं का शिलान्यास

ऋषिकेश, 25 जुलाई। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने नगरपालिका मुनिकीरेती-ढालवाला में ₹99.55 लाख की दो योजनाओं का शिलान्यास किया।
शनिवार को विकास योजनाओं के शिलान्यास से पूर्व मंत्री सुबोध उनियाल और पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण अमर शहीद श्रीदेव सुमन को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इसके बाद उनियाल ने राज्य वित्त एवं निकाय निधि से वार्ड चार में ₹35.63 लाख से सामुदायिक भवन और वार्ड नौ चौदहबीघा में ₹63.92 लाख रुपये की लागत से पब्लिक लाइब्रेरी के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
मंत्री उनियाल ने कहा कि डिजिटल सुविधाओं से युक्त लाइब्रेरी विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित होगी, जबकि सामुदायिक भवन के निर्माण से मध्यमवर्गीय परिवारों को सामाजिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी।
पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने नगर क्षेत्र के लिए दोनों परियोजनाओं को महत्वपूर्ण बताया। साथ ही कैबिनेट मंत्री से आगे भी निकाय के विकास कार्यों के लिए सहयोग की अपील की। कार्यक्रम का संचालन अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट ने किया।
मौके पर एसडीएम आशीष घिल्ड़ियाल, सभासद मीनू गोडियाल, सचिन रस्तोगी, ब्रिजेश गिरी, लक्ष्मण भंडारी, बबीता रमोला, स्वाति पोखरियाल, रेखा पैन्यूली, विनोद सकलानी, निशा नेगी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, अजय रमोला, अरविंद नेगी, रोहित गोडियाल, सचिदानंद पैन्यूली, देवेश उनियाल, सतीश गुप्ता, अवर अभियंता सचिन, कमल चौहान, विकास सेमवाल, प्रकाश अवस्थी, अनुज, अमित नेगी, आकाश कैंतूरा, जितेंद्र सिंह सजवाण, राजू, मायाराम, बाबू सिंह, महिपाल आदि मौजूद रहे।



