Uncategorized

खटीमाः ₹89 लाख की विकास योजनाओं का लोकार्पण

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकासखंड कार्यालय परिसर में ₹89 लाख की लागत से तैयार विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने ₹55 लाख की लागत से निर्मित आधुनिक “दीदी की लाइब्रेरी”, ₹7.50 लाख की लागत से आधुनिकीकृत व्यायामशाला भवन और ₹26.50 लाख की लागत से विकासखंड सभागार के आधुनिकीकरण कार्यों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ये सुविधाएं विद्यार्थियों, युवाओं और आमजन के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होंगी और शिक्षा और विकास को नई दिशा देंगी।

उन्होंने कहा कि दीदी की लाइब्रेरी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए ज्ञान का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगी। आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह पुस्तकालय छात्रों को बेहतर अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराएगा। कहा कि ग्रामीण और सीमांत क्षेत्रों के प्रतिभाशाली छात्र संसाधनों की कमी के कारण गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं, ऐसे छात्रों के लिए यह पहल वरदान साबित होगी।

उन्होंने कहा कि पुस्तकालय का संचालन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया जाएगा, जिससे उनकी आय में भी वृद्धि होगी। साथ ही आधुनिक व्यायामशाला युवाओं को फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करेगी।

मौके पर जिपं अध्यक्ष अजय मौर्य, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, रविंद्र राणा, कमल जिंदल, डीएम नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति, सीडीओ दिवेश शासनी, एडीएम कौस्तुभ मिश्र, पंकज उपाध्याय, एएसपी डॉ. उत्तम सिंह नेगी, डीडीओ सुशील मोहन डोभाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button