देहरादून

देहरादूनः डीएम डॉ. आशीष चौहान ने संभाला कार्यभार

जनहितकारी योजनाओं और तकनीक आधारित प्रशासन पर रहेगा फोकस

देहरादून। नए जिलाधिकारी के रूप में डॉ. आशीष चौहान ने सोमवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इससे पूर्व डीएम सविन बंसल को अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन ने भावुक विदाई दी।

आईएएस 2012 बैच के डॉ. आशीष चौहान इससे पहले पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और पौड़ी जनपद में जिलाधिकारी रह चुके हैं। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कोषागार का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और रिकॉर्ड के सुरक्षित संरक्षण और पेंशनरों के डिजिटल सत्यापन पर जोर दिया।

डॉ. चौहान ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही चारधाम यात्रा प्रबंधन, आपदा प्रबंधन और विकास योजनाओं को गति देना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

वहीं, बता दें कि सितंबर 2024 से देहरादून में कार्यरत रहे सविन बंसल ने अपने कार्यकाल के दौरान प्रशासन को आमजन से जोड़ने का प्रयास किया। उनकी पहल ‘नंदा-सुनंदा’ के माध्यम से बालिकाओं की शिक्षा और भविष्य सुरक्षा पर विशेष कार्य हुआ। इसके अलावा भिक्षावृत्ति और कूड़ा बीनने वाले बच्चों के पुनर्वास, जनसुनवाई और त्वरित शिकायत निस्तारण जैसे कार्यों के कारण उन्हें “पीपुल्स एडमिनिस्ट्रेटर” के रूप में पहचान मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button