उत्तराखंड के लिए तैयार हो समग्र बागवानी योजनाः सीएस

देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखंड में उन्नत बागवानी की संभावनाओ के दृष्टिगत योजनाओं का निर्माण किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को समग्र बागवानी योजना तैयार करने को कहा।
सोमवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सचिवालय में वित्तपोषित उत्तराखंड एकीकृत बागवानी विकास परियोजना से संबंधित उच्च अधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हुई। मुख्य सचिव ने कहा कि किसानों को हैंड होल्डिंग, प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जाए।
उन्होंने कहा कि उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए किसानों को अधिक से अधिक ग्राफ्टिंग तकनीक का प्रशिक्षण दिए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने बागवानी उत्पादन बढ़ाने के लिए क्लस्टर एप्रोच अपनाने पर जोर दिया। कहा कि उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ मजबूत सप्लाई चेन विकसित करने और कोल्ड स्टोरेज व्यवस्था को सुदृढ़ करने की भी आवश्यकता है।
उन्होंने उन्नत किस्मों के प्रयोग और बागवानी क्षेत्र के विस्तार पर विशेष बल दिया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न योजनाओं में कोई डुप्लीकेसी न हो और उनकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। बैठक में सचिव एस.एन. पाण्डेय, डीजी उद्यान वंदना सिंह समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।



