यात्रा-पर्यटनरुद्रप्रयाग

केदारनाथः डीएम ने लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा

हेलीपैड का किया औचक निरीक्षण, श्रद्धालुओं से लिया फीडबैक

रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर केदारनाथ धाम की यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन निरंतर सक्रिय है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा खुद धरातल पर उतरकर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।

हाल ही में जिलाधिकारी ने केदारनाथ स्थित हेलीपैड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हेली सेवाओं के संचालन, यात्रियों की आवाजाही और सुरक्षा प्रबंधन का बारीकी से जायजा लिया। हेलीपैड पर डीएम ने श्रद्धालुओं से बातचीत कर हेली सेवा और दर्शन की व्यवस्थाओं पर फीडबैक भी लिया। यात्रियों ने प्रशासन के प्रयासों और व्यवस्थाओं पर संतोष जताया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यात्रा मार्ग और धाम में व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखने, श्रद्धालुओं के साथ सौम्य व सहयोगात्मक व्यवहार करने के निर्देश भी दिए। कहा कि फीडबैक के आधार पर व्यवस्थाओं में सुधार किया जा रहा है। ताकि प्रत्येक श्रद्धालु को एक सुरक्षित और सुखद यात्रा का अनुभव मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button