चमोली गढ़वालयात्रा-पर्यटन

उद्योगपति महेंद्र शर्मा ने बीकेटीसी को दिया ₹1 करोड़ दान

बदरीनाथ। देश के सुप्रसिद्ध उद्योगपति और बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के वरिष्ठ सदस्य महेंद्र शर्मा ने मंदिर समिति को 1 करोड़ 1 लाख रुपये की राशि दान की है। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने चेक बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को सौंपा।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने महेंद्र शर्मा का आभार जताया। बताया कि हिमाचल प्रदेश निवासी महेंद्र शर्मा बीते एक दशक से समिति के सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कहा कि देशभर के तीर्थस्थलों के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं में शर्मा का हमेशा महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनका यह कदम प्रेरणादायक है।

महेंद्र शर्मा ने कहा कि भगवान बदरीनाथ और केदारनाथ के प्रति उनकी अटूट आस्था है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मंदिर समिति इस राशि का उपयोग धार्मिक कार्यों और श्रद्धालुओं की बेहतर सेवा के लिए करेगी।

इस अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, प्रभारी अधिकारी गिरीश चौहान, अधिशासी अभियंता विपिन तिवारी, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, निजी सचिव प्रमोद नौटियाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button