देहरादून

Dehradun: सफाई ठेकेदार पर लगा एक लाख का जुर्माना

डीएम सविन बंसल ने किया तहसील सदर का औचक निरीक्षण

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल ने तहसील सदर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने देरी से आने वाले कार्मिकों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश अधीनस्थों को दिए। उन्होंने सुस्त कार्य प्रणाली पर डब्लू.बी.एन, ए.डब्लू.बी.एन के तबादले के आदेश भी दिए।

शुक्रवार को बारिश के बीच ही जिलाधिकारी सविन बंसल 9ः50 बजे तहसील सदर पंहुचे। उन्होंने उपस्थिति पंजिका के निरीक्षण के दौरान देरी से आने वाले कार्मिकों चेताया, साथ ही 10:30 बजे के बाद आए कार्मिकों का एक दिन के वेतन रोकने के निर्देश दिए।

वहीं, जिलाधिकारी ने तहसील परिसर में सीढ़ियों पर गंदगी दिखने पर नाराजगी जाहिर की। सफाई व्यवस्था से संबंधित ठेकेदार पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर नगर निगम के ठेकेदार पर एक लाख का जुर्माना लगाया गया। डीएम ने तहसील परिसर में खराब लिफ्ट को एक महीने में सुधारने को भी कहा है।

जिलाधिकारी ने वसूली बढ़ाने, 10 लाख से अधिक के बकायेदारों से 01 माह के भीतर वसूली और इस कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबन की कार्यवाही की बात कही। उन्होंने लम्बित वाद की स्थिति जानी, म्यूटेशन आदेश के उपरान्त पोर्टल पर अद्यतन किये गए अभिलेखों का विवरण जाना। निर्देशित किया कि म्यूटेशन के आदेश उपरान्त तत्काल पोर्टल पर अद्यतन कर लिए जाएं।

इसके बाद डीएम ने पुरानी तहसील का निरीक्षण कर मल्टीलेवल ओटोमैटिक, मैकेनाईज पार्किंग बनाने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए। मौके पर एडीएम प्रशासन जयभारत सिंह, अपर मुख्य नगर आयुक्त बीर सिंह बुदियाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार, तहसीलदार सदर सुरेन्द्र सिंह, एमडीडीए, लोनिवि आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button