हरिद्वारहादसा

सड़क हादसे में दादा-दादी और 5 वर्षीय पोती की मौत

हरिद्वार, 24 जून। हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर मंगलवार देररात भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में दादा-दादी और उनकी पांच वर्षीय पोती शामिल हैं। घटना से श्यामपुर के गाजीवाली गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस के अनुसार गाजीवाली निवासी वीर सिंह (53), पत्नी मंजू (50) और पोती शिव सिंह (5) के साथ स्कूटी से हरिद्वार से घर लौट रहे थे। देररात कांगड़ी फ्लाईओवर के पास उनकी स्कूटी सड़क किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, अंधेरा होने और सड़क किनारे ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी रहने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button