उत्तराखंड

पर्वतीय जनपदों में एक साथ मिलेगा तीन महीने का राशन

मानसून के मद्देनजर राज्य सरकार की तैयारी, गोदामों में हुई आपूर्ति

देहरादून, 23 जून। मानसून सीजन के मद्देनजर प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में अगले तीन महीने का राशन एक साथ वितरित किया जाएगा। खाद्यान्न आपूर्ति विभाग ने इसके लिए तैयारियां कर ली हैं। बताया कि एक जुलाई से राशन वितरण शुरू हो जाएगा।

मानसून सीजन में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण खासकर पर्वतीय और दुर्गम इलाकों में अक्सर रास्ते बंद हो जाते हैं। ऐसे में स्थानीय लोगां तक खाद्यान्न पहुंचाने की चुनौती रहती है। राज्य सरकार ने इसवर्ष मानसून से पहले पर्वतीय जनपदों में जुलाई, अगस्त और सितंबर का राशन एक साथ उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है।

गोदामों में पहुंचा बफर स्टॉक
जानकारी के अनुसार पर्वतीय जनपदों के सुदूर और बेहद दुर्गम इलाकों के सरकारी गोदामों में तीन महीने का खाद्यान्न पहुंचा दिया गया है। मानसून के दौरान सड़कें अवरुद्ध भी हुई तब भी आम जनता को राशन की परेशानी नहीं होगी।

चारधाम रूट पर प्राथमिकता
इस बार चारधाम यात्रा मार्ग से जुड़े जनपदों में खाद्यान्न आपूर्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। यहां के गोदामों में शत-प्रतिशत राशन की आपूर्ति कर ली गई है। जिला पूर्ति अधिकारियों को भी राशन की उपलब्धता और वितरण पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। आपात स्थिति के लिए गोदामों में बफर स्टॉक रखने को भी कहा गया है।

1 जुलाई से मिलेगा राशन
अपर आयुक्त खाद्य पीएस पांगती ने बताया कि मानसून के दृष्टिगत पर्वतीय जनपदों के गोदामों में अगले तीन महीने का राशन पहुंच चुका है। 01 जुलाई से राशन डीलरों के जरिए वितरण शुरू हो जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button