ऋषिकेशहादसा

ऋषिकेशः SDRF के सर्च में गंगा से तीन शव बरामद

ऋषिकेश, 19 जून। गंगा नदी में हाल में डूबे लोगों की तलाश के दौरान एसडीआरएफ ने तीन शव बरामद किए हैं। संबंधित परिजनों से बरामद शवों की शिनाख्त के बाद उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

शुक्रवार को एसडीआरएफ की टीम ने पशुलोक बैराज के चैनल में शव दिखाई देने पर चैन मशीन के जरिए उन्हें बाहर निकाला और पहचान के लिए परिजनों को बुलाया। शवों की पहचान ग्वालियर निवासी 30 वर्षीय शैलेंद्र महावर, गौतमबुद्ध नगर निवासी 20 वर्षीय शौर्य नागर और दिल्ली निवासी मनीष आर्य के रूप में हुई।

तीनों युवा अलग-अलग घटनाओं में गंगा नदी में डूबकर लापता हो गए थे। स्थानीय पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसडीआरएफ ने श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों से केवल चिन्हित एवं सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करने और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है। इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण ने चेताया कि गंगा का जलस्तर और बहाव अचानक बढ़ सकता है, जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button