हरिपुरकलां में विधायक निधि से होंगे विकास कार्य

ऋषिकेश, 24 जून। क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने हरिपुरकला में विकास कार्यों के लिए एमएलए फंड से ₹24 लाख की धनराशि देने की घोषणा की।
बुधवार को कार्यकर्ताओं की बैठक में विधायक अग्रवाल ने क्षेत्र की समस्याओं, आवश्यकताओं और विकास कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनसमस्याओं से समय-समय पर अवगत कराते रहें ताकि उनका समाधान किया जा सके।
अग्रवाल ने बताया कि ग्रामसभा में मंजूर विधायक निधि का उपयोग सड़क निर्माण, सीसीटीवी कैमरे, मंदिरों के सौंदर्यीकरण और पार्कों में ओपन जिम के लिए किया जाएगा।
मौके पर रायवाला मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, शिवानी भट्ट, सुंदरलाल गौड़, मनोज शर्मा, सुरेंद्र रयाल, सुनीता भंडारी, मुदित गोस्वामी, सूरज तिवारी, राजेंद्र भट्ट, राकेश गौनियाल, पूजा ग्वाड़ी, विनोद भट्ट, नितिका शर्मा, मोहित शर्मा आदि मौजूद रहे।



