उत्तराखंड

गुमानीवाला के उपप्रधान राजेश व्यास का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर



ऋषिकेश (शिखर हिमालय)। डोईवाला विकासखंड में श्यामपुर न्याय पंचायत की ग्रामसभा गुमानीवाला के उपप्रधान राजेश व्यास के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ी। विधानसभा अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

बुधवार को 44 वर्षीय राजेश व्यास का हार्ट अटैक से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि दोहपर में तबीयत बिगड़ने पर उन्हें हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

इस खबर के लगते ही गुमानीवाला स्थित उनके आवास पर लोगां का तांता लग गया। वहीं क्षेत्र में भी शोक लहर दौड़ गई। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने शोक संदेश में कहा कि राजेश व्यास बेहद शालीन और मृदुभाषी थे। क्षेत्र में अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से शोक संवेदना प्रकट की है।

राजेश व्यास इससे पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भी रहे थे। वर्तमान में वह ग्रामसभा के प्रधान का कार्यभार भी संभाल रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button