उत्तराखंड

जनपदों में विकास कार्यों के लिए 10 करोड़ से अधिक मंजूर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृतियां

देहरादून, 20 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए ₹10.08 करोड़ की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृतियां दी हैं।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हरिचन्द देवता मंदिर के मास्टर प्लान के लिए ₹1.42 करोड़, लोहारगांव में आंतरिक संपर्क मार्ग निर्माण के लिए ₹70.87 लाख, खर्कदेश पट्टी स्थित बटकेश्वर मंदिर, तीर्थस्थल सौन्दर्यीकरण व निर्माण के लिए ₹63.39 लाख, धारचूला विधानसभा अंतर्गत ग्राम उच्छैदी, नन्दा मंदिर से खोली बन तक पैदल मार्ग निर्माण के लिए ₹81.43 लाख की स्वीकृति दी गई है।

वहीं, जनपद अल्मोड़ा के सल्ट विधानसभा में भिकियासैंण स्थित शिव मंदिर के निर्माण व सौन्दर्यीकरण के लिए ₹53.51 लाख, विधानसभा सोमेश्वर में प्राचीन गोपेश्वर महादेव मंदिर के सौन्दर्यीकरण, घाट निर्माण व सुरक्षा चेकडैम के लिए ₹98.25 लाख, विधानसभा सोमेश्वर में 50 हैंडपंप के लिए ₹42.98 लाख की वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति दी है।

जनपद पौड़ी के विधानसभा यमकेश्वर में जानकी पुल से चौरासी कुटिया तक बीटल्स स्ट्रीट संपर्क मार्ग के लिए ₹85.74 लाख, राज्य योजना के अंतर्गत विधानसभा श्रीनगर में विकासखंड पाबौ के सांकरसैंण-बरसीला-बगड़ मोटर मार्ग के डामरीकरण व सुधारीकरण के लिए ₹95.66 लाख, बीआरसी कोटली गांव तक मोटर मार्ग निर्माण के लिए ₹46.19 लाख, कुल ₹1.42 करोड़ की योजना को मंजूरी दी है।

जनपद चम्पावत के लोहाघाट विस में ग्राम पंचायत डुंगरीफर्त्याल में शिव मंदिर के सौन्दर्यीकरण के लिए ₹75.00 लाख, ग्राम पंचायत मोत्यूराज में मां कड़ाई देवी के सौन्दर्यीकरण के लिए ₹25.00 लाख, जनपद नैनीताल के विधानसभा भीमताल में ओखलकांडा ब्लॉक के ग्रामसभा कैड़ागांव बुग स्थल और धारी के मौनीबाबा आश्रम में एक-एक धर्मशाला निर्माण के लिए ₹87.95 लाख स्वीकृत किए हैं।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून स्थित गुरुनानक पब्लिक महिला इंटर कॉलेज, खुड़बुड़ा, की पुताई, पेंट व मरम्मत कार्यों के लिए अवशेष धनराशि ₹39.996 लाख की धनराशि स्वीकृत किए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button