उत्तराखंड

Dehradun: जरूरी चीजों की कालाबाजारी पर रखें नजरः CM

देहरादून, 25 अगस्त। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में आवश्यक वस्तुओं के दाम नियंत्रित रखने और आम जनता को उचित दरों पर सामान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कालाबाजारी, जमाखोरी और मुनाफाखोरी के जरिए कीमतें बढ़ाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति समेत संबंधित विभागों को बाजार में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और कीमतों की निगरानी के निर्देश दिए। कहा कि किसी भी स्तर पर कृत्रिम कमी पैदा कर उपभोक्ताओं से निर्धारित दर से अधिक वसूली नहीं होनी चाहिए। मांग और आपूर्ति की स्थिति पर नजर रखते हुए जरूरत के अनुसार कदम उठाए जाएं।

उन्होंने सभी जिला प्रशासन को नियमित बाजार निरीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही आवश्यक वस्तुओं के निर्धारित और प्रचलित बाजार भाव और स्टॉक की जांच करने को भी कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में अनावश्यक बढ़ोतरी का सीधा असर आम लोगों के घरेलू बजट पर पड़ता है। सरकार जनता के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button