Dehradun: पत्रकारिता में बदलाव समय की मांगः वाजपेयी
उत्तराखंड पत्रकार महासंघ द्वारा 09 पत्रकारों को किया गया सम्मानित

देहरादून। राष्ट्रीय हिंदी पत्रकारिता दिवस पर उत्तराखंड पत्रकार महासंघ की ओर से आयोजित समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 09 पत्रकारों को “पत्रकार गौरव सम्मान-2026“ से नवाजा गया। वहीं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वीडी शर्मा और हल्द्वानी के राजेश सरकार को विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह की अध्यक्षता महासंघ के केंद्रीय अध्यक्ष निशीथ सकलानी ने की। मुख्य वक्ता अमर उजाला के स्थानीय संपादक अनूप वाजपेयी ने आधुनिक तकनीक को सकारात्मक रूप से अपनाने पर जोर दिया। कहा कि पत्रकारिता के बदलते स्वरूप को स्वीकार करना समय की मांग है। यदि पत्रकार निष्पक्षता, ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करें, तो उनकी विश्वसनीयता हमेशा बनी रहेगी।
विशिष्ट अतिथि पूर्व सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने प्रतिस्पर्धा के दौर में खबरों की मौलिकता बनाए रखने का आह्वान किया। महासंघ अध्यक्ष निशीथ सकलानी ने पत्रकारों की आर्थिक चुनौतियों का जिक्र कर मजबूत लोकतंत्र के लिए मजबूत पत्रकारिता की जरूरत बताई।
इन्हें मिला सम्मान
अजय राणा, बिशन सिंह बोरा, विमल पूर्वाल, सुनील नवप्रभात, सुशील चमोली, राजीव शर्मा, राजीव मैथ्यू, टीना वैश्य और घनश्याम जोशी को स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
यह रहे मौजूद
प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक गुसाईं, जिलाध्यक्ष कैलाश सेमवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव मैथ्यू, ओमी पाल, विपुल पांडे, जगमोहन मौर्य, यशराज आनंद, राजेश बहुगुणा, जितेंद्र राजौरी, राजेंद्र सिराड़ी, हेमंत शर्मा, भूपेंद्र भट्ट, धन सिंह बिष्ट, इंद्रेश्वरी ममगाई, विनोद ममगाई, शादाब त्यागी, जनक भाटिया, अरुण औसमंड, मोहेन्द्र कालरा, आशीष नेगी, चांदनी राणा, भारती रानी, शिव नारायण, सूरज चौहान, राकेश भट्ट, राकेश शर्मा, हेमेंद्र मलिक सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ पत्रकार नरेश रोहिला ने किया।



