
शिखर हिमालय डेस्क
ऋषिकेश। कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने गांव-गांव संवाद कार्यक्रम के तहत ग्रामसभा खदरी खड़कमाफ स्थित बोक्सा बस्ती में ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ एक दलित परिवार के साथ सहभोज भी किया।
खरोला ने बताया कि कांग्रेस के निर्धारित कार्यक्रम के तहत ग्रामसभा खदरी खड़कमाफ में रात्रि प्रवास का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों के संग बापू के भजनों और रामधुन का आयोजन भी किया गया। साथ ही ग्रामीणों से कांग्रेस पार्टी की उपलब्धियों, आजादी में योगदान और प्रदेश के मौजूदा हालातों पर चर्चा भी की गई।
बताया कि रात्रि प्रवास के बाद क्षेत्र में प्रभातफेरी निकाली गई। जिसका समापन शाम को हरिपुरकलां में किया गया। इस दौरान ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उन्हें उनकी समस्याओं को जाना। साथ ही पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा लागू सरकारी योजनाओं की जानकारियां उन्हें दी। इसबीच 2022 के चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई।
राजपाल खरोला ने दावा किया कि ऋषिकेश विधानसभा में लोग भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ परिवर्तन का मन बना चुके हैं। चुनाव में गांवों से कांग्रेस को जीत मिलेगी।