Char Dham: रात में पहाड़ों में वाहनों के संचालन पर रोक
उत्तराखंड शासन ने लिया निर्णय, रात्रि 10 से सुबह 4 बजे तक प्रतिबंध
Chardham Yatra 2022: देहरादून। चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर पहाड़ी रूट्स पर रात 10 से सुबह 4 बजे तक वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। ट्रैफिक कंट्रोलिंग के लिए चारधाम यात्रा रूट्स पर चेकपोस्ट एक्टिव कर दी गई हैं।
यह जानकारी परिवहन आयुक्त रणवीर सिंह चौहान ने दी है। बताया कि इसवर्ष चारधाम यात्रा में अत्यधिक संख्या में यात्रियों की आने की संभावना है। यात्रा मार्गों में श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो, इसके मद्देनजर शासन द्वारा पर्वतीय मार्गों पर सुबह 4 बजे से रात्रि में 10.00 बजे तक ही वाहनों के संचालन की अनुमति का निर्णय लिया है।
परिवहन आयुक्त ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं व यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो इसका विशेष ख्याल रखें। बताया कि पर्वतीय मार्गों पर रात्रि 10 बजे से सुबह 4 बजे तक वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा।