उत्तराखंडहादसा

Accident: सड़क हादसें में 2 की मौत, 2 घायल

Road Accident: उत्तरकाशी। जनपद में एक सड़क हादसे की खबर है। विवाह समारोह से लौटते समय जनपद के बौन-पंजियाला मोटर मार्ग पर बीटेक कॉलेज के समीप एक अशोका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 2 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक सोमवार की देररात करीब पौने तीन बजे वाहन संख्या यूके 10 सीए 1137 बौन-पंजियाला में आयोजित विवाह समारोह से लौटते समय बीटेक कॉलेज के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। बताया गया कि वाहन में 4 लोग सवार थे। जिनमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य घायलों को आपात 108 सेवा के जरिए अस्पताल में भेजा गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

मृतकों में अरविंद रावत (30) पुत्र ज्ञानेंद्र रावत, राजवीर बिष्ट (31) पुत्र जयवीर बिष्ट निवासी बौन की पहचान हुई है। घायलों में राजाराम बिष्ट (25) पुत्र स्व. दलवीर बिष्ट और जितेंद्र सिंह (32) पुत्र जयेन्द्र सिंह दोनों निवासी बोन उत्तरकाशी हैं।

पुलिस के मुताबिक रेस्क्यू के बाद घायलों को जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में भर्ती कराया गया है। उनके परिजवारों को हादसे की सूचना भेज दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button