जयहरीखाल में कार हादसा, दो की मौत, एक घायल
लैंसडाउन। लैंसडाउन थाना क्षेत्रांतर्गत जयहरीखाल मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा समाई। पुलिस ने रेस्क्यू कर तीन लोगों को खाई से बाहर निकाला। जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार एक घायल को बेस चिकित्सालय कोटद्वार में भर्ती कराया गया। जहां घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक घटना देर रात करीब साढ़े 11 बजे की है। क्स् छब्ड 8481 नंबर की सात सीटर कार में अन्य लोगों के होने की आशंका पर पुलिस, एसडीआरफ और सेना के जवानों द्वारा रेस्क्यू जारी रखा गया।
घटना के बाद एक मृतक की जेब में आधार कार्ड मिला। जिसमें अनुज वत्स पुत्र महावीर वत्स, छावडा स्टैंड, मेन बाजार, नजफगढ़ पश्चिमी दिल्ली का पता दर्ज है। घटनास्थल पर एक मोबाइल भी मिला है। पुलिस अन्य लोगों की जानकारी भी जुटा रही है।