Rishikesh: मेडल जीत कर लौटे लिटिल बॉक्सर हर्षित सम्मानित
रांची झारखंड में हर्षित ने नेशलन चैंपियनशिप में जीते गोल्ड और ब्रॉन्ज

ऋषिकेश। रांची झारखंड में आयोजित जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड और ब्रोंज मेडल जीतने वाले लिटिल बॉक्सर हर्षित (Little Boxer Harshit) को नगर आगमन पर सम्मानित किया गया। स्वच्छ सुलभ फाउंडेशन के एमडी ने हर्षित के परिजनों को मदद का भरोसा भी दिया।
नगर पंचायत स्वर्गाश्रम-जौंक के वार्ड तीन स्थित स्वर्गाश्रम ट्रस्ट कालोनी के निवासी पंडित सुरेश चन्द्र भट्ट के बेटे लिटिल बॉक्सर हर्षित भट्ट का स्वच्छ सुलभ फाउंडेशन के प्रबंध निदेशक एससी राय ने माला और शॉल प्रदान कर सम्मान किया। हर्षित ने रांजी में आयोजित जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं।
राय ने कहा कि छोटी सी उम्र में हर्षित की उपलब्धि नगर और राज्य के लिए गौरव का विषय है। कहा कि संस्था हर्षित की प्रतिभा को निखारने की दिशा में हरसंभव मदद करने का प्रयास करेगी। बताया कि हर्षित के पिता सुरेश चन्द्र भट्ट स्वर्गाश्रम ट्रस्ट के श्रीराधाकृष्ण मंदिर में पुजारी और मां मीनाक्षी भट्ट शिक्षिका हैं।