उत्तराखंडदेश

भारी बारिश के चलते एहतियातन चारधाम यात्रा रुकी

देहरादून, 20 जुलाई। प्रदेश में लगातार भारी वर्षा और मौसम विज्ञान की ओर से जारी रेड व ऑरेंज अलर्ट के अलावा यात्रा मार्गों पर भूस्खलन के चलते प्रशासन ने फिलहाल चारधाम यात्रा को कुछ समय के लिए रोकने का निर्णय लिया है।

गढ़वाल मंडल आयुक्त ने संबंधित जिलाधिकारियों और अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्गों पर मौजूद सभी तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया जाए। यात्रा मार्ग पूरी तरह सुरक्षित घोषित होने के बाद ही उन्हें आगे की यात्रा की अनुमति दी जाए। साथ ही मीडिया व अन्य संचार माध्यमों से तीर्थयात्रियों व आमजन तक समय पर सटीक व आधिकारिक जानकारी पहुंचाई जाए।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वर्तमान मौसम और मार्गों की स्थिति के मद्देनज़र पूरी तरह एहतियाती उपाय के रूप में लिया गया है। जैसे ही मौसम में सुधार होगा और यात्रा मार्ग सुरक्षित पाए जाएंगे, चारधाम यात्रा का संचालन फिर से शुरू कर दिया जाएगा।

प्रशासन ने तीर्थयात्रियों से भी अफवाहों पर ध्यान न देने, केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने और मौसम व मार्गों की स्थिति सामान्य होने तक संबंधित जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button