उत्तराखंडहादसा

हादसाः चुनाव ड्यूटी से लौटते समय कार खाई में गिरी, 1 की मौत, 3 घायल

पौड़ी गढ़वाल। विधानसभा चुनाव की डयूटी से लौट रहे कर्मचारियों की निजी कार गहरी खाई में गिरने की खबर है। हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पौड़ी लाने के बाद हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

एसडीएम सदर आकाश जोशी ने घटना की पुष्टि की है। बताया कि पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर आज सुबह एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कार सवार चारों लोगों की चुनाव ड्यूटी नैनीडांडा ब्लॉक क्षेत्र में लगी थी। चुनाव सामग्रीय जमा करने के बाद ये लोग अपने घर देहरादून लौट रहे थे, कि पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भटकोट के समीप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

राजस्व उपनिरीक्षक दीपक देवरानी ने बताया कि दुर्घटना में देहरादून के भानियावाला निवासी 50 वर्षीय रणवीर सिंह नेगी की मौत हो गई है। जबकि ऋषिकेश के सुमन विहार निवासी 54 वर्षीय जय सिंह, देहरादून के हाथीबड़कला निवासी 54 वर्षीय सुरेंद्र सिंह रावत और देहरादून के विकासनगर निवासी 45 वर्षीय नरेंद्र गुसाई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। डॉक्टरों ने घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button