Uttarakhand Assembly Election 2022: उत्तराखंड में आज विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। इसके साथ ही 632 प्रत्याशियों के भाग्य भी ईवीएम में कैद हो गए हैं। जिनका परिणाम 10 मार्च को सामने आएगा। आज अभी तक की जानकारी के अनुसार राज्य की 70 विधानसभा सीटों पर 62.05 फीसदी वोट पड़े हैं। जो कि 2017 के विधानसभा चुनाव में 64.73 प्रतिशत मतदान हुआ था। जिसमें इसबार 2.68 प्रतिशत कम है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेश की अधिकांश सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की लड़ाई दिख रही है। जबकि कुछ सीटों आम आदमी पार्टी, बसपा और कुछ निर्दलीय दोनों ही दलों के लिए मुसीबत लग रहे हैं। बताया जा रहा है कि अभी तक हरिद्वार जिले में सबसे अधिक 67.58 प्रतिशत मतदान हुआ है।
प्रदेश में पिछला वोट प्रतिशत
विस चुनाव मतदान प्रतिशत
2002 54.34
2007 59.50
2012 66.85
2017 64.73