ऋषिकेश

पेयजल बिलों में अनियमितता पर भड़के क्षेत्रवासी

ऋषिकेश, 30 सितंबर। ढालवाला और चौदहबीघा क्षेत्र में पेयजल बिलों में अनियमितता, गलत रीडिंग और खराब मीटरों की शिकायतों को लेकर पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण, सभासदों और क्षेत्रवासियों ने पेयजल निगम ऑफिस में प्रदर्शन किया। इसबीच अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपा गया।

बैठक में क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि कई उपभोक्ताओं को वास्तविक खपत के अनुरूप बिल नहीं मिल रहे हैं। लगातार बढ़े हुए बिल भेजे जा रहे हैं। कई क्षेत्रों में निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप 24 घंटे पेयजल उपलब्ध नहीं होने के बावजूद मीटर आधारित बिलिंग की जा रही है। कई इलाकों में महज पांच से छह घंटे ही पानी की आपूर्ति हो पा रही है।

क्षेत्रवासियों ने अधिकारियों को सौंपे ज्ञापन में बिलों की दोबारा जांच, गलत रीडिंग वाले बिलों में संशोधन, पर्याप्त पेयजल आपूर्ति और जल मीटर व्यवस्था समाप्त करने की मांग की गई। साथ ही एक सप्ताह में समाधान नहीं होने पर आंदोलन और पानी के मीटर जमा करने की चेतावनी दी गई।

मौके पर सभासद गजेंद्र सिंह सजवाण, लक्ष्मण भंडारी, विनोद सकलानी, स्वाति पोखरियाल, सभासद प्रतिनिधि अजय रमोला, सचिन पैन्यूली, अरविंद नेगी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button