उत्तराखंड

गुलदार के हमले से महिला घायल

एकेश्वर ब्लॉक के पांथर गांव की घटना

कोटद्वार। एकेश्वर ब्लॉक के पांथर गांव की महिला को गुलदार ने हमला कर घायल किया। आसपास ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार भाग खड़ा हुआ। घायल महिला का नौगांवखाल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरहम पट्टी की गई। क्षेत्र में गुलदार के बढ़ते हमलों से ग्रामीण दहशत में हैं।

जानकारी के मुताबिक चौबट्टाखाल तहसील क्षेत्रांतर्गत दमदेवल वनरेंज में गुलदार के हमले दिनोंदिन बढ़ रहे हैं। रविवार शाम करीब साढे पांच बजे जब एकेश्वर विकासखंड के पांथर गांव की एक 36 वर्षीय गंगा देवी घास काट रही थी, तो गुलदार ने अचानक से हमला कर दिया। गनीमत रही कि आसपास ग्रामीणों ने हमला देखते ही शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके चलते गुलदार भाग खड़ा हुआ। हालांकि इसबीच महिला गुलदार के पंजों से घायल हो गई। महिला के हाथ और पैर पर चोट के निशान बन गए।

स्थानीय ग्रामीणों को आशंका है कि गुलदार नरभक्षी हो चुका है। उन्होंने वन विभाग को सूचित कर गुलदार के हमलों को रोकने की मांग की है। क्षेत्रवासी गुलदार के हमलों से दहशत में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button