फैन ने दिया सोनाक्षी को शादी का प्रस्ताव
इंस्टाग्राम पर दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा को एक फैन ने शादी का प्रस्ताव दे डाला। जवाब में सोनाक्षी ने मजाकिया अंदाज़ में लिखा फ़िलहाल वे कोई प्रस्ताव स्वीकार नहीं कर रही हैं।
हाल में सोनाक्षी सिन्हा ने अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए इंस्टाग्राम पर ।ड। (आस्क मी एनीथिंग) किया। जिसमें फैंस ने उनसे उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर ढेरों सवाल पूछे। किसी ने सोनाक्षी से वेट लॉस की टिप्स मांगी, किसी ने पैरों की तस्वीर मांग दी। एक ने पूछा वेट लॉस के लिए क्या खाऊँ? तो सोनाक्षी ने कहा, “हवा खाइए आप।“ जब एक फैन ने ’बिकिनी पिक्स’ शेयर करने को कहा तो सोनाक्षी ने बिकिनी की तस्वीर पोस्ट कर दी।
सोनाक्षी के एक फैन ने उन्हें प्रपोज़ कर शादी का प्रस्ताव दे दिया। सोनाक्षी ने इसका जवाब मजाकिया अंदाज़ में लिखा। फ़िलहाल वे इंस्टाग्राम पर प्रस्ताव स्वीकार नहीं कर रही हैं।