
ऋषिकेश। अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा कार्यालय में नई गढ़वाली फिल्म ‘तेरी माया’ पोस्टर लॉन्च किया गया। फिल्म 29 मई से ऋषिकेश स्थित रामा पैलेस में सुबह साढ़े 10 बजे एक शो प्रदर्शित होगी।
दूनमार्ग स्थित कार्यालय में महासभा अध्यक्ष डॉ. राजे सिंह नेगी, अभिनेता रणवीर सिंह चौहान, समाजसेवी धीरज सिंह और फिल्म की स्टार कास्ट ने तेरी माया फिल्म का पोस्टर का लोकार्पण किया। डॉ. नेगी ने कहा कि ‘तेरी माया’ में प्यार, त्याग, रिश्तों और पहाड़ की मिट्टी से जुड़ी संवेदनाओं की कहानी पिरोई गई है।
फिल्म का निर्माण अवध नारायण प्रसाद और लेखन व निर्देशन संजय सिंह नेगी ने किया है। संगीत निर्देशन रणजीत सिंह, गीत संजय सिंह नेगी के हैं। गीतों को साहब सिंह रमोला, आकांक्षा रमोला, सुरेश काला, अमित खरे, अंजली खरे और सविता पर्सवान ने स्वर दिया है।
फिल्म के कलाकारों में सावन गैरोला, भावना कांडपाल, साक्षी काला, पन्नू गुसाईं, नताशा शाह, मोहित घिल्डियाल, प्राची पंवार, सुमन गौड़, जसविक अरोरा, राजेश जोशी, अजय सिंह बिष्ट, सोहन सिंह गुसाईं, शूरवीर पंवार, दौलत राणा, वीरेंद्र सिंह भंडारी, अशोक नेगी, अमन रौतेला, यशवीर नेगी और आरुषि धनाई शामिल हैं।
मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता रोशन उपाध्याय, स्वेता शर्मा, मनोज सती, हेमचंद्र सिंह रावत, मनोज नेगी, अलका बिष्ट आदि भी मौजूद रहे।



