ऋषिकेश

तपोवन के होटल में मिला मुंबई से लापता प्रणव

सुसाइड के इरादे से निकला था घर से, परिजनों को सौंपा

मुनिकीरेती/ऋषिकेश। सुसाइड करने के इरादे से कई दिनों पहले मुंबई स्थित घर से लापता 24 वर्षीय युवक प्रणव जैन तपोवन में मिला। पुलिस ने युवक को समझा बुझाकर परिजनों के पहुंचने पर उसे उनके सुपुर्द किया। जिस पर मुंबई पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस की सराहना की है।

जानकारी के मुताबिक थाना डीबी मार्ग मुंबई महाराष्ट्र ने मुनिकीरेती पुलिस को प्रणव जैन (24) पुत्र संजय जैन निवासी ग्रान्ट रोड ईस्ट मुंबई महाराष्ट्र की गुमशुदगी दर्ज है। जिसकी लोकेशन तपोवन क्षेत्र में मिल रही है। इसके बाद मुनिकीरेत पुलिस ने उ़च्चाधिकारियों के आवश्यक दिशा निर्देशों के बाद लापता प्रणव की तलाश शुरू की।

प्रभारी निरीक्षक रितेश साह के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने तपोवन क्षेत्र के करीब 40 होटल, धर्मशाला व होमस्टे को खंगाला। तलाश के दौरान प्रणव होटल डिवाइन लक्ष्मी मे मिला। जो कि 13 दिसंबर से यहां ठहरा हुआ था। इसकी जानकारी पुलिस ने मुंबई पुलिस को दी। साथ ही प्रणव से घर से बिना बताए आने की वजह जानी गई।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में प्रणव ने बताया कि वह ऑनलाइन गेम में काफी पैसे डुबा चुका था। जिसके बाद वह सुसाइड करने के इरादे से घर से बिना बताए निकल गया। मुनिकीरेती पुलिस प्रणव को काउंसलिंग के बाद सुरक्षा के लिहाज से उसे थाना ऑफिस में लाई। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने प्रणव को उनके हवाले किया।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रितेश साह, तपोवन चौकी प्रभारी एसआई प्रदीप रावत, दीपिका तिवारी, हेड कांस्टेबल मोहित रावत, धर्मपाल सिंह और कांस्टेबल सुभाष पटवाल शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button