उत्तराखंडसियासत

नेता प्रतिपक्ष आर्य बोले- ‘आप संविधान की धज्जियां नहीं उड़ा सकते’

Uttarakhand Politics: देहरादून। कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत की इंटरनेट पर एक पोस्ट पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कड़ी आपत्ति दर्ज की है। उन्होंने कहा कि आप खुले आम संविधान की धज्जियां नहीं उड़ा सकते हैं। उन्होंने सीएम इस पोस्ट के संदर्भ पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग भी की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उच्च शिक्षामंत्री डॉ धन सिंह रावत द्वारा अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष और पदाधिकारियों ने मंत्री परिषद की बैठक में भाग लिया। इन पदाधिकारियों में उत्तराखंड प्रभारी और सह प्रभारी भी हैं जो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तराखंड कैबिनेट सहित बैठक में शामिल थे।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य आपत्ति जताते हुए कहा कि इन पदाधिकारियों ने मंत्री के रूप में शपथ नहीं ली है। इसलिए यह मंत्रीपरिषद का हिस्सा नहीं हैं। फिर प्रदेश कार्यालय में मंत्रीपरिषद की बैठक कैसे हो सकती है।

आर्य ने कहा कि मंत्री जी भारत के संविधान के आर्टिकल 163 और 164 में राज्य सरकारों के मंत्रीपरिषद के संबंध में स्पष्ट लिखा है। या ’जो भाजपा करे वही संविधान है वाला’ समय आ गया है।

आगे कहा कि आप सभी ने संविधान में वर्णित पद और गोपनीयता की शपथ ली है, उसका मान रख लीजिए। मुख्यमंत्री सहित आप सभी मंत्री सामुदायिक उत्तरदायित्व के सिद्धांत से बंधे हैं।

आप सभी के लिए व्यक्तिगत रूप से कोई भी आदरणीय या पूज्यनीय हो सकता है, लेकिन आप खुलेआम घोषणा के साथ संविधान की धज्जियां नहीं उड़ा सकते। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस बैठक पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button