
ऋषिकेश। संविधान दिवस पर महानगर कांग्रेस ने विचार गोष्ठी का आयोजन किया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संविधान को दुनिया का सबसे अच्छा संविधान माना जाता है। इसकी बदौलत ही देश की अखंडता और एकजुटता कायम है।
रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह की अध्यक्षता में संविधान दिवस पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने अपने विचार रखे। कहा कि 26 नवंबर 1949 के दिन देश का संविधान बनकर तैयार हुआ। जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। यह संविधान ही है जो अलग-अलग धर्मों, जातियों, क्षेत्रों के भारत को एक देश के रूप में जोड़े हुए है।
वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संविधान की नज़र में सब एक समान है, सबके अधिकार और कर्तव्य एक समान है। इसकी दृष्टि में कोई छोटा नहीं, कोई बड़ा नही, अमीर न गरीब, सबके लिए एक जैसे पुरस्कार और दंड का विधान है।
इस अवसर पर मदनमोहन शर्मा, शैलेन्द्र बिष्ट, नीलम तिवारी, मनीष शर्मा, ललित मोहन मिश्र, ऋषि सिंघल, विजय पाल रावत, बीएस पयाल, देवेंद्र प्रजापति, राहुल रावत, रुकम पोखरियाल, टीएन तिवारी, शैलेन्द्र गुप्ता, प्रदीप चंद्रा, सचवीर भण्डारी, सुभाष जखमोला, राजेश शाह, मुकेश जाटव, कमल बनर्जी, प्रवीण गर्ग, ममता रमोला, अशोक शर्मा, विक्रम भंडारी, प्यारेलाल जुगरान, मदन शर्मा, राजेंद्र कोठारी, हरि सिंह नेगी, ओम सिंह पंवार, राजेश शर्मा, करम चंद, गौरव अग्रवाल, सावित्री देवी, मनीष जाटव, मयंक पाल, शुभम चौहान आदि मौजूद थे।