Uttarakhand Portfolios: देहरादून। कुछ दिनों के इंतजार के बाद आखिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवार कर दिया है। सीएम धामी ने 23 विभाग अपने पास रखे हैं। मौजूदा मंत्रिमंडल में शामिल कुछ पूर्व मंत्रियों के पोर्ट फोलियो में इसबार बदलाव किया गया है।
नए मंत्रिमंडल में सतपाल महाराज को दूसरी बार लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी मिली है। सुबोध उनियाल को इसबार वन विभाग दिया गया है। जबकि प्रेमचंद अग्रवाल प्रदेश के नए वित्तमंत्री बनाए गए हैं।
इसके अलावा डॉ धन सिंह रावत को स्वास्थ्य के साथ विद्यालय शिक्षा, गणेश जोशी को कृषि विभाग, रेखा आर्य को खेल एंव युवा कल्याण, चंदनराम दास को परिवहन और सौरभ बहुगुणा को गन्ना विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।