
Uttarakhand Election 2022: देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने आखिर बगावत का झंडा बुलंद करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर ही दी। प्रदेश प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासन के खिलाफ 6 लोगों को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन मथुरादत्त जोशी ने यह जानकारी दी है। बताया कि रामनगर से पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय नेगी, कालाढूंगी से संध्या डालाकोटी, रुद्रप्रयाग से पूर्व विधायक मातवर सिंह कंडारी, यमुनोत्री से प्रदेश कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय डोभाल को पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं अनुशासनहीनता के चलते तत्काल प्रभाव से पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक अनुशासित संगठन है। इसमें अनुशासनहीनता होती है तो उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा जो भी पार्टी अनुशासन को तोड़ेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बताया कि पार्टी ने सभी जिला और शहर अध्यक्षों को भी निर्देश दिए हैं कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ समुचित कार्रवाई की जाए।