Political News: देहरादून। देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी से लेकर अन्य कई मसलों पर आज कांग्रेस ने राजभवन कूच किया। इसबीच हाथीबड़कला में पुलिस ने कूच को रोकने पर कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत कई नेताओं को पुलिस लाइन ले जाया गया। इसबीच माहरा ने केंद्र सरकार की नीतियों पर जमकर हमला बोला।
शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों से बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय में जुटे। यहां से करीब 11 बजे कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष माहरा के नेतृत्व में राजभवन कूच किया। लेकिन उन्हें पुलिस ने हाथीबड़कला में बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। इसबीच कुछ कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग लांघने की कोशिश भी की, जिसपर उनकी पुलिस से तीखी नौकझोंक भी हुई। पुलिस कांग्रेस अध्यक्ष और अन्य कई नेताओं को पुलिस लाइन ले गई।
इस दौरान माहरा ने कहा कि महंगाई के कारण आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। पेट्रो पदार्थों की कीमतों में बढ़ोत्तरी का असर बाजार पर पड़ रहा है। जिससे साफ हो गया कि मोदी सरकार आम आदमी नहीं बल्कि सरमाएदारों की सरकार है। कहा कि केंद्र की अव्यवहारिक नीतियों के कारण लोगों का रोजगार छिनता जा रहा है। दो करोड़ नौकरियों का सपना दिखाने वालों के राज में बेरोजगारों की फौज खड़ी हो गई है। देश में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। माहरा ने अग्निपथ योजना को युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बताया।
वहीं, कांग्रेस नेताओं ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर ईडी की कार्रवाई को भी डराने का उपक्रम बताकर विरोध किया। साथ ही कहा कि कांग्रेस किसी हाल में डरने वाली नहीं। उन्होंने ने राज्य सरकार की नीतियों पर भी जमकर धावा बोला। कहा कि भाजपा सरकार पलायन, रोजगार, उद्योग के मोर्चे पर फेस साबित हुई है। भर्तियों में पेपर लीक, सहकारिता विभाग में धांधली इसका उदाहरण हैं। कांग्रेसजनों ने ज्ञापन के जरिए राष्ट्रपति से अपील की है कि वह देश के मुद्दों पर हस्तक्षेप करें।
यह रहे घेराव में शामिल
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल, भुवन कापडी, राजेन्द्र भण्डारी, आदेश चौहान, विक्रम सिंह नेगी, फुरकान अहमद, गोपाल राणा, रवि बहादुर, वीरेन्द्र जाति, नवप्रभात, दिनेश अग्रवाल, मनोज रावत, राजकुमार, मथुरादत्त जोशी, विजय सारस्वत, आर्येन्द्र शर्मा, सूर्यकान्त धस्माना, अजय सिंह, राजीव महर्षि, संजय पालीवाल, जसविन्दर सिंह गोगी, राजेन्द्र शाह, नवीन जोशी, हरिकृष्ण भट्ट, गोदावरी थापली, अनुपम शर्मा, याकूब सिद्धिकी, गरिमा दसौनी, विनय सारस्वत, जयेन्द्र रमोला, महेन्द्र राणा, प्रदीप थपलियाल, मनीष नागपाल, पीके अग्रवाल, मोहन भंडारी, संजय किशोर, अश्विनी बहुगुणा, राजेन्द्र राणा, विनोद नेगी, कलीम खान, संजय अग्रवाल, शांति रावत, राजेश चमोली, जगदीश धीमान, धर्म सिंह पंवार, परिणिता बडोनी, सुशील राठी, कै. बलवीर रावत, लक्ष्मी अग्रवाल, रीता पुष्पवाण, महेन्द्र नेगी, नजमा खान, मनमोहन मल्ल, कोमल बोहरा, शशि सेमवाल, अनूप कपूर, दीप बोहरा, संदीप चमोली, राकेश नेगी, मनीष शर्मा, कपिल भाटिया, उर्मिला थापा, अमरजीत सिंह, प्रदीप जोशी, नवनीत सती, विजयपाल रावत, नवीन रमोला, विशाल मौर्य, रितेश क्षेत्री, आशीष सैनी, शैलेन्द्र करगेती, रॉबिन त्यागी, विकास नेगी, देवेश उनियाल, भगवान सिंह पंवार, गम्भीर सिंह रावत, आयुष सेमवाल, सुमित खन्ना, राहुल प्रताप, शुभम चैहान, पिंटू मौर्य, शिवम ध्यानी, अभिमन्यु डंगवाल, जगदेव सिंह शेखों, मोहन काला, शिवा वर्मा, राव अफाक, भूपेन्द्र नेगी, दानिश कुरैशी, प्रदीप मंदरवाल आदि।