अपराधऋषिकेश

गणेश गोदियाल के खिलाफ फर्जी पोस्ट का मामला गरमाया

एक सोशल मीडिया पेज संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग

ऋषिकेश। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से फर्जी और भ्रामक पोस्ट प्रसारित किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में प्रदर्शन किया। उन्होंने तहरीर में संबंधित सोशल मीडिया पेज के संचालकों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस को तहरीर सौंपी। आरोप लगाया कि ‘वसूली अभियान मोर्चा’ नामक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म द्वारा गोदियाल की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से एडिटेड वीडियो और भ्रामक सामग्री प्रसारित की गई है।

उन्होंने कहा कि गोदियाल जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं। हाल ही में बापूग्राम को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग को लेकर उन्होंने सरकार से विशेष सत्र बुलाने का आग्रह किया था। कुछ असामाजिक तत्व जन मुद्दों को दबाने के लिए सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर रहे हैं। कहा कि पहले भी इस बारे शिकायतें की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

कांग्रेसजनों ने प्रशासन से तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन शुरू किया जाएगा।

मौके पर राकेश अग्रवाल, भगवती प्रसाद सेमवाल, देवेंद्र कुमार प्रजापति, भगवान सिंह पंवार, सरोजनी थपलियाल, विवेक तिवारी, अरविंद जैन, मधु जोशी, चन्दन सिंह पंवार, गौरव राणा, दीपक वर्मा, रवि थापा, हिमांशु जाटव, हिमांशु कश्यप, बृज भूषण बहुगुणा, अशोक शर्मा, रुकम पोखरियाल, प्यारेलाल जुगरान, सुमित चौधरी, मनोज गुसाई, मनीष जाटव, विजयपाल पंवार, प्रदीप जैन, सुमित त्यागी, हरि सिंह नेगी, राजेंद्र कोठारी, सूरज भट्ट, भूपेंद्र राणा, जगजीत सिंह जग्गी, बीएस पयाल, राजेश साह, राकेश वर्मा, मधु मिश्रा, मदन शर्मा, धर्मेंद्र गुलियाल, आयुष तड़ियाल, गौरव जोशी, विश्वजीत अधिकारी, दीपक, तरुण त्यागी, राहुल कुमार, अभिषेक राणा, कार्तिक, आशीष, अश्मित, अभिनव कुमार, अवधेश, बाबूराम शर्मा आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button