देहरादून

आस संस्था ने SDRF जवानों को बांधी राखियां

जौलीग्रांट, 27 अगस्त। रक्षाबंधन के उपलक्ष में सामाजिक संस्था आस ने एसडीआरएफ के मुख्यालय पर जवानों को रक्षा सूत्र बांधे। इस दौरान उन्होंने वाहिनी की आपात स्थितियों में आमजन की सुरक्षा से जुड़े कार्यों की सराहना की।

गुरुवार को आस संस्था गुमानीवाला सदस्यों हेमलता बहन, संगीता बहुगुणा, बबिता बौड़ाई, पूनम मैठाणी, लक्ष्मी आदि ने एसडीआरएफ के अधिकारियों और जवानों को राखियां बांधी। इस दौरान सभी एक दूसरे को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं।

वहीं, संस्था सदस्यों अधिकारियों और कार्मिकों को टीबी (क्षय रोग) के प्रति भी जागरूक किया। उन्हें इसके लक्षणों, बचाव, जांच और उपचार की विस्तार से जानकारी दी गई।

मौके पर एसडीआरएफ के सहायक सेनानायक सुशील रावत, संजय उप्रेती, शिविरपाल आनंद सिंह रावत, इंस्पेक्टर कविन्द्र सजवाण, सूबेदार सैन्य सहायक जयपाल राणा, सब इंस्पेक्टर पंकज खरोला आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button