नल जल मित्रों को मनरेगा से उपलब्ध कराएं मजदूरी
सतपाल महाराज ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की भेंट

देहरादून/दिल्ली, 27 अगस्त। प्रदेश कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से जल जीवन मिशन के तहत पेयजल परिसंपत्तियों के संचालन, अनुरक्षण और स्थायित्व पर चर्चा की।
महाराज ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से गुरुवार को कृषि भवन में शिष्टाचार भेंट की। महाराज ने उन्हें अवगत कराया कि वर्तमान में संचालित जल जीवन मिशन प्रशिक्षण में ग्रामीण युवाओं व व्यक्तियों की अपेक्षित भागीदारी में व्यवहारिक दिक्कतें आ रही हैं।
महाराज ने कहा कि नल जल मित्र कार्यक्रम के पात्रों प्रशिक्षण अवधि में उन्हें मनरेगा से कार्य दिवस उपलब्ध कराने पर विचार किया जाना चाहिए। ताकि वह अपनी आय को प्रभावित किए बिना प्रशिक्षित हो सकें।
महाराज ने बताया कि केंद्रीय कृषि ने उनके सुझावों पर सहमति जताई है। साथ ही इस संबंध में कार्यवाही को लेकर अधीनस्थ अधिकारियों को जरूरी दिशानिर्देश दिए हैं।



