मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने नववर्ष के पहले दिन किया पौधरोपण
पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्यकर्ताओं का भी किया आह्वान

ऋषिकेश। क्षेत्रीय विधायक व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने नववर्ष 2024 के पहले दिन पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ताओं से पौधारोपण करने का आह्वान किया।
सोमवार को बैराज रोड स्थित कैम्प कार्यालय में मंत्री अग्रवाल ने पौधरोपण कर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। कहा कि इस नव वर्ष 2024 बाबा बदरी- केदार व श्रीराम के आशीर्वाद से सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह, उमंग और उत्तम स्वास्थ्य का समावेश हो।
अग्रवाल ने कहा कि नववर्ष में क्षेत्र की सृमद्धि एवं विकास के रास्ते पर ले जाने के हमारे प्रयासों को सभी के सहयोग से अधिक गति मिलेगी। कहा कि हमारे प्रेरणा स्रोत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल मार्गदर्शन में ऋषिकेश विधानसभा का चहुमुंखी विकास हो रहा है। यहां अनेक परियोजनाएं एवं जन कल्याणकारी कार्यक्रम संचालित किया जा रहे हैं।
मौके पर मंडल अध्यक्ष सुमित पवार, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, मनोज ध्यानी, माधवी गुप्ता, सुरेंद्र कुमार, प्रताप सिंह राणा, राधे जाटव, जगावर सिंह, नितिन सक्सेना, सचिन अग्रवाल, देवदत्त शर्मा, विकास तेवतिया, प्रदीप कोहली, संजीव पाल, दिनेश सती, अखिलेश मित्तल, शिवम टुटेजा, अविनाश भारद्वाज, मनोज जैन, रेखा चौबे, अनिल कुमार, रवि शर्मा, गुड्डी कलूड़ा, सुधा असवाल, अनीता तिवारी आदि मौजूद थे।