खेल

Sports: ऋषिकेश के स्वर्णिम ने बैंकाक में भी जीता सोना

ऋषिकेश, 17 जून। पावरलिफ्टर स्वर्णिम ओशो रतूड़ी ने एक बार फिर वैश्विक खेल पटल पर देश और प्रदेश का मान बढ़ाया है। उन्होंने 13 से 15 जून तक बैंकॉक (थाईलैंड) में आयोजित ’आयरन वर्ल्ड चैंपियनशिप’ में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाले।

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में भारत, चीन, ईरान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, वियतनाम, थाईलैंड और कंबोडिया समेतएशियाई देशों के लगभग 350 खिलाड़ियों ने शिरकत की थी। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच ऋषिकेश के पशुलोक विस्थापित निवासी स्वर्णिम ने बेंच प्रेस इवेंट में 125 किलोग्राम और डेडलिफ्ट में 235 किलोग्राम वजन उठाकर दोनों श्रेणियों में शीर्ष स्थान हासिल किया।

यह चैंपियनशिप आगामी अंतरराष्ट्रीय ओआरसीए स्पोर्ट्स मीट के लिए एक महत्वपूर्ण क्वालिफायर आयोजन थी, जिसके लिए स्वर्णिम लंबे समय से कड़ी मेहनत कर रहे थे। पूर्व में भी कई अंतरराष्ट्रीय पदक जीत चुके स्वर्णिम ने अपनी इस बड़ी सफलता का श्रेय अपने संरक्षक सुनील लोचव, कोच अर्जुन गुलाटी, फोर शेफ्स रेस्टोरेंट की न्यूट्रीशन टीम और फिजियो सहायक मयंक जोशी को दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button