
रायवाला (शिखर हिमालय न्यूज)। महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वाबलंबी बनाने के उद्देश्य से ग्रामसभा प्रतीतनगर में दून एकता शक्ति ट्रस्ट की ओर से सिलाई प्रशिक्षण सेंटर का शुभारंभ किया गया।
बुधवार को ग्राम पंचायत भवन में दून एकता शक्ति ट्रस्ट द्वारा संचालित सिलाई सेंटर का शुभारंभ ग्राम प्रधान अनिल कुमार और जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और उन्हें स्वावलंबी बनाने को दून एकता शक्ति ट्रस्ट द्वारा सराहनीय पहल की गई है।
संस्था के मुख्य ट्रस्टी सेम क्षेत्री ने बताया कि संस्था द्वारा उत्तराखंड सहित उत्तर प्रदेश में भी विभिन्न सामाजिक कार्यों के अलावा महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर उप प्रधान अंजना अनिल चौहान, महिला मंगल दल अध्यक्ष माया डबराल, उपाध्यक्ष लक्ष्मी गुरुंग, अनिता शर्मा, सेंटर प्रभारी अंजू देवी, बीना क्षेत्री, रश्मि कश्यप, आशा सभरवाल, भारत सभरवाल, विजय सैनी, अशोक वर्मा, नीतू अधिकारी, भावना, पारुल चावला, संध्या चौहान, अंकित थापा आदि मौजूद रहे।