दुनियादेश

Russia Ukraine Crisis: हमले में यूक्रेन के 40 और रूस के 50 सैनिक हताहत

Russia Ukraine War: यूक्रेन पर रूसी हमले के दौरान अब तक यूक्रेन के 40 और रूस के 50 सैनिकों के मरने की खबर है। वहीं 10 नागरिकों के हताहत होने की जानकारी भी मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आ रही है। यूक्रेन ने रूस के विमान के नष्ट होने का दावा भी किया है। रूस द्वारा यूक्रेन पर लगातार बमबारी जारी है।

गुरुवार को रूस ने जमीन, हवा और समुद्र से यूक्रेन पर चौतरफा आक्रमण शुरू किया है। यूक्रेन के शहरों पर रूसी मिसाइलों की बारिश हुई है। यूक्रेन ने अपनी सीमाओं के पार पूर्वी चेर्निहाइव, खार्किव और लुहान्स्क क्षेत्रों में सैनिकों के टुकड़ियों के आने और दक्षिण में ओडेसा और मारियुपोल शहरों में समुद्र के रास्ते उतरने की सूचना दी। पूर्वी यूक्रेन में डोनेट्स्क क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े शहर मारियुपोल में हवाई अड्डे पर विस्फोट की सूचना मिली है।

हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने रूस के साथ राजनयिक संबंध तोड़ दिए हैं। रसिया के आक्रमण के बाद नाटो दूतों ने भी आपात बैठक बुलाई है। नाटो ने रूस से आक्रमण रोकने को भी कहा है। इसबीच कई देशों ने रूस के यूक्रेन पर हमले की निंदा की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि अब तक 40 से अधिक यूक्रेनी सैनिक मारे गए और कई दर्जन घायल हुए हैं। यूक्रेन का दावा है कि शास्त्य क्षेत्र को यूक्रेनी नियंत्रण में लाया गया है और 50 रूसी सैनिक मारे गए हैं। एक और रूसी विमान, छठा, क्रामाटोर्स्क क्षेत्र में नष्ट कर दिया गया था। ज्वाइंट फोर्सेज कमांड के मुताबिक, शास्त्य इलाके में करीब 50 रूसी कब्जेदारों की मौत हो गई।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूसी और यूक्रेनी बलों के बीच संघर्ष “अपरिहार्य“ जिसे अनदेखा नहीं किया जा सकता है। हमले के बाद नाटो के दूतों ने स्थिति पर चर्चा के लिए गुरुवार को एक आपातकालीन सत्र बुलाया है। नाटो के महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने एक बयान दिया, यह अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन है। कहा रूस की आक्रामकता पूरी दुनिया और सभी नाटो देशों के लिए खतरा है।

(साभार- संकलित समाचार)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button