ऋषिकेशहादसा

महिला को बचाने गंगा में कूदा युवक, लापता

फूलचट्टी के प्रतिबंधित क्षेत्र में हादसा; SDRF ने किया सर्च

ऋषिकेश, 15 जून। लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र के फूलचट्टी इलाके में गंगा नदी में डूबे एक युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ का सर्च अभियान लगातार जारी है। युवक अपनी परिजन महिला को तेज बहाव से बचाने के लिए नदी में कूद गया था, लेकिन स्वयं गहरे पानी में फंसकर लापता हो गया।

जानकारी के अनुसार ग्वालियर (मध्य प्रदेश) निवासी 30 वर्षीय शैलेन्द्र महावी अपने परिवार के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। रविवार सुबह परिवार के कुछ सदस्य फूलचट्टी क्षेत्र के समीप गंगा में स्नान करने पहुंचे। स्नान के दौरान परिवार की सदस्य रेनू गुर्जर (33) अचानक तेज बहाव में बहने लगीं। उन्हें बचाने के लिए शैलेन्द्र तुरंत नदी में कूद पड़ा। महिला तो किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आई, लेकिन शैलेन्द्र तेज धारा में बहकर लापता हो गया।

घटना के बाद रेनू गुर्जर को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला की टीम मौके पर पहुंची और संभावित डूब क्षेत्र में सघन सर्च अभियान शुरू कर दिया। समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला था।

एसडीआरएफ के इंसपेक्टर कविंद्र सजवाण ने बताया कि यह स्थान प्रशासन द्वारा सुरक्षा कारणों से प्रतिबंधित घोषित किया गया है। उन्होंने नागरिकों और पर्यटकों से प्रतिबंधित जगहों पर स्नान न करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button