ऋषिकेश

यूपीआई पर चार्ज के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

ऋषिकेश, 17 सितम्बर। यूपीआई पर प्रस्तावित नए चार्ज के विरोध में युवा कांग्रेस ने दून तिराहा और रेलवे रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यूपीआई देश के आम नागरिकों, छोटे दुकानदारों और व्यापारियों के लिए डिजिटल भुगतान का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। ऐसे में अतिरिक्त शुल्क लगने से छोटे कारोबारियों और आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ने की आशंका है।

युकांईयों ने कहा कि डिजिटल भुगतान को सरल, सुलभ और किफायती बनाए रखना जरूरी है। प्रदर्शन में युकां के नेशनल कॉर्डिनेटर सौरभ दूबे, जिला प्रभारी उत्कर्ष वालिया, जिलाध्यक्ष गौरव भारती, विधानसभा अध्यक्ष रवि थापा, जिला उपाध्यक्ष मयंक पाल, ब्लॉक अध्यक्ष हिमांशु कश्यप, दिव्यांश नेगी आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button