ऋषिकेश

पीएम मोदी की दीर्घायु के लिए की गई प्रार्थना

त्रिवेणीघाट में विश्वकर्मा दिवस पर 1008 कुंडी महायज्ञ

ऋषिकेश, 17 सितम्बर। भगवान विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर त्रिवेणीघाट में 1008 कुंडी महायज्ञ आयोजित किया गया। इस अवसर पर भगवान विश्वकर्मा से जनकल्याण की कामना की गई। वहीं पीएम मोदी की दीर्घायु के लिए प्रार्थना हुई।

गुरुवार को ‘यज्ञ सम्राट’ 1008 हरिओम महाराज के सानिध्य में आयोजित महायज्ञ में राज्यमंत्री चारु माथुर कोठारी, राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल और मेयर शम्भू पासवान आहूतियां डाली। पासवान ने कहा कि विश्वकर्मा पूजन दिवस निर्माण, श्रम, कौशल और सृजन की भारतीय परंपरा का प्रतीक है।

महायज्ञ में संत-महात्माओं, पार्षदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button